ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

HAJIPUR: जननायक एक्सप्रेस से 8 किलो अफीम बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार के हाजीपुर जंक्शन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पटना और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त कार्रवाई में अफीम तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया। जननायक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे से करीब 8 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया।

bihar
48 लाख का अफीम बरामद
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर जंक्शन पर जननायक एक्सप्रेस ट्रेन से 48 करोड़ का अफीम बरामद किया गया है। महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तारों को गिरफ्तार किया गया है। NCB और RPF ने संयुक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार दोनों तस्कर पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। इनके पास से 8 किलो अफीम बरामद किया गया है। 


48 लाख का अफीम बरामद 

बिहार के हाजीपुर जंक्शन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पटना और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त कार्रवाई में अफीम तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया। जननायक एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे से करीब 8 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 48 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में एक महिला समेत दो तस्करों को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

NCB पटना को पहले से यह इनपुट मिला था कि जननायक एक्सप्रेस से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार को जैसे ही ट्रेन हाजीपुर जंक्शन पहुंची, पहले से अलर्ट पर मौजूद RPF और NCB की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कोच की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक महिला और एक पुरुष के पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग और सफेद प्लास्टिक झोले की जांच की गई। जांच के दौरान ब्राउन टेप से लिपटे आठ पैकेट बरामद हुए, जिनमें अफीम भरी हुई थी।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के बैसाहा गांव निवासी राकेश साह (उम्र 40 वर्ष), पिता स्व. गंगा साह, और उसी गांव की निर्मला देवी (उम्र 45 वर्ष), पति स्व. हरकिशोर प्रसाद के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम की तस्करी के लिए यात्रा कर रहे थे। पुलिस को शक है कि दोनों किसी बड़े नशा तस्करी सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं।


कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

RPF प्रभारी साकेत कुमार ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई NCB की गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को NCB के हवाले कर दिया गया है। उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


NCB और RPF अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी हुई हैं। यह मामला राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते नेटवर्क की ओर संकेत करता है, जिसे तोड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता के साथ काम कर रही हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता