ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी

Vaishali News: पुरुष शिक्षक के मैटरनिटी लीव लिये जाने पर विभाग ने की कार्रवाई, हेडमास्टर और टीचर से मांगा स्पष्टीकरण

VAISHALI: वैशाली के महुआ स्थित हसनपुर ओस्ती उच्च माध्यमिक विद्यालय के बीपीएससी शिक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को ई शिक्षा कोष पोर्टल पर मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) दिया गया था। जबकि

Vaishali News: पुरुष शिक्षक के मैटरनिटी लीव लिये जाने पर विभाग ने की कार्रवाई, हेडमास्टर और टीचर से मांगा स्पष्टीकरण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के महुआ स्थित हसनपुर ओस्ती उच्च माध्यमिक विद्यालय के बीपीएससी शिक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को ई शिक्षा कोष पोर्टल पर मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) दिया गया था। जबकि मैटरनिटी लीव महिला टीचरों के लिए है। जब वो प्रेग्नेंट होती है और बच्चे को जन्म देने वाली होती है तब मातृत्व अवकाश उन्हें मिलता है। लेकिन पुरुष शिक्षक को यह मैटरनिटी लीव दी गयी। 


इस मामले को लेकर अब विभाग ने कार्रवाई की है। शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह की छुट्टी को वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्वीकृति नहीं दी है। पुरूष शिक्षक को मातृत्व अवकाश दिये जाने का मामला संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने महुआ प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी से इस संबंध में सवाल किया। 


पूछा कि जितेन्द्र कुमार सिंह, अवैतनिक अवकाश का आवेदन देकर विद्यालय से कैसे अनुपस्थित है। जबकि उनके इस आवेदन को प्रधानाध्यापक द्वारा स्वीकृत किया गया है। ई-शिक्षा कोष में मातृत्व अवकाश की प्रविष्टि विद्यालय के प्रधानाध्यापक के आई०डी० से हुआ है। 


इस संबंध में प्रधानाध्यापक शत्रुधन कुमार रवि से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। साथ ही संबंधित शिक्षक से भी स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक शत्रुधन कुमार और शिक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। 


टैग्स