ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

वैशाली : पंचायत चुनाव में भारी बावाल, ईवीएम तोड़ी गयी

HAJIPUR : पंचायत चुनाव को लेकर चल रही वोटिंग के दौरान बड़ी खबर वैशाली से सामने आ रही है। वैशाली जिले में चुनावी हिंसा से जुड़ी ताजा खबर सामने आई है। यहां एक बूथ पर ईवीएम तोड़ने की

वैशाली : पंचायत चुनाव में भारी बावाल, ईवीएम तोड़ी गयी
Editor
2 मिनट

HAJIPUR : पंचायत चुनाव को लेकर चल रही वोटिंग के दौरान बड़ी खबर वैशाली से सामने आ रही है। वैशाली जिले में चुनावी हिंसा से जुड़ी ताजा खबर सामने आई है। यहां एक बूथ पर ईवीएम तोड़ने की वारदात हुई है। हंगामा करने वाले उपद्रवियों ने मतदान केंद्रों पर ईवीएम को तोड़ा है, जिसके बाद मौके पर वैशाली के एसपी दल बल के साथ पहुंचे हैं। 


पंचायत चुनाव के दौरान हंगामे की यह खबर वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड से सामने आई है। राजापाकर प्रखंड के बखरी पंचायत स्थित रसूलपुर उत्क्रमित विद्यालय के मतदान केंद्र पर भारी बवाल देखने को मिला है। उपद्रवियों ने यहां ईवीएम को तोड़ डाला है। घटना के बाद भारी तादाद में पुलिस बल इस बूथ पर पहुंची है।


वैशाली के एसपी मनीष कुमार ने कहा है कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोलिंग बूथ के अंदर हुए इस बवाल के बाद पोलिंग पार्टी किसी तरह बिखरे हुए सामान को ठीक करने में जुटी हुई है। जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी फिलहाल वहां कैंप कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता