ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

प्रेमी की शादी रोकने गई प्रेमिका को लोगों ने पहले पीटा, पंचायती के बाद प्रेमी से कराई गई शादी

VAISHALI: प्रेमी की शादी हो रही थी, घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे जैसे ही खबर लगी तो प्रेमिका उसके घर चली गई और हंगामा करने लगे. इस दौरान घरवाले और ग्रामीणों ने जमकर पिट

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

VAISHALI: प्रेमी की शादी हो रही थी, घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे  जैसे ही खबर लगी तो प्रेमिका उसके घर चली गई और हंगामा करने लगे. इस दौरान घरवाले और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद प्रेमिका को  बंधक बना लिया. पंचायत बुलाई गई और तय किया गया कि युवक की शादी प्रेमिका से करा दी जाए और पंचायत के निर्णय के बाद दोनों की शादी करा दी गई.  

मामला वैशाली के भगवानपुर का है.  जहां प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए प्रेमिका उसके होने वाले ससुराल चली गई.  जहां उसने सबको बताया कि उन दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरेज कर ली है. जिसके बाद लोगों को गुस्सा भड़क उठा. गांव के लोगों ने उसे ऑटो से उतार लिया और उसका बाल पकड़ कर मारते-पीटते हुए ले जाया गया और  एक कमरे में बंद कर दिया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे घटना का वीडियो भी बना लिया.  जिसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा. 

बताया जा रहा है कि जिस लड़की की सरेआम पिटाई की गई वह मुजफ्फरपुर की रहने वाली है और उसका जिस लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसकी शादी भगवानपुर प्रखंड के हुसैना खुर्द में  किसी और लड़की से 25 जून को होने वाली थी.  शादी  की सारी तैयारियां हो गई थी.  इसी बीच 24 जून को मुजफ्फरपुर से एक लड़की हुसैना खुर्द गांव पहुंची और बताया कि जिस लड़के से शादी तय हुई है उससे उसका पहले से प्रेम प्रसंग है और वह कोर्ट मैरिज कर चुकी है. जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और घंटों हाईप्रोफाइल ड्रामा चला. 

उसके बाद जिस लड़की से शादी होनी तय हुई थी उसके परिवार वालों ने उस लड़के को मौके पर बुलवाया और रात में ही पंचायती की गई. पंचायत के फैसले के बाद लड़के की शादी रुकवा दी गई  और उसकी प्रेमिका से ही गांव में शादी करा दी गई और दोनों को फिर विदा कर दिया गया.  गांव में चले हाई प्रोफाइल ड्रामा के बीच तमाम लोग तमाशबीन बने रहे. वहीं लड़के और लड़की  के परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी नहीं थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें