ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

वैशाली में बाढ़ का जायजा लेने निकले तेजस्वी बने रिपोर्टर, नाव से की लाइव रिपोर्टिंग

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को बाढ़ का जायजा लेने निकले. पटना से निकलने के बाद तेजस्वी यादव कुछ ही देर में वैशाली पहुंचे और उन्होंने स्थानीय विधायक के

वैशाली में बाढ़ का जायजा लेने निकले तेजस्वी बने रिपोर्टर, नाव से की लाइव रिपोर्टिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को बाढ़ का जायजा लेने निकले. पटना से निकलने के बाद तेजस्वी यादव कुछ ही देर में वैशाली पहुंचे और उन्होंने स्थानीय विधायक के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हाल देखने पहुंचे तेजस्वी खुद रिपोर्टर बन गए और लाइव रिपोर्टिंग कर लोगों को वहां का हाल दिखाने लगे. यहां देखिये वीडियो -


दरअसल तेजस्वी आज राघोपुर के तेरसिया पहुंचे थे. जहां पिछले दिनों नाव हादसा हुआ था. इस हादस में दो बच्चों की मौत हो गई थी. इसी इलाके का दौरा करने तेजस्वी आज तेरसिया पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता भी थे. बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण करने के दौरान तेजस्वी ने खुद लाइव रिपोर्टिंग भी शुरू कर दी. दरअसल तेजस्वी अपने फेसबुक से लाइव कर रहे थे और इस दौरान वह यह बताने लगे कि आखिरकार बाढ़ के क्या हालात हैं. 


तेजस्वी ने बाकायदा अपने कैमरामैन से बोलकर चारों तरफ के नज़ारे को दिखाया और बताया कि ग्राउंड पर क्या हाल है. उन्होंने कैमरों की नजर से दिखाया कि आखिरकार कैसे पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. उन्होंने ये भी कहा कि तेरसिया में जिन दो बच्चों की मौत हुई है. पार्टी की ओर से उनके परिजनों को 25-25 हजार की राशि दी जाएगी.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें