ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Viral Video: बिहार के स्टेशन मास्टर का वीडियो वायरल, लड़कों को धमकाते हुए कहा- मुन्ना शुक्ला का भतीजा हूं, चीर दूंगा

Viral Video: वैशाली के लालगंज स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने खुद को मुन्ना शुक्ला का भतीजा बताकर युवकों को डराया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने माफी मांगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Viral Video
स्टेशन मास्टर का वीडियो वायरल
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज स्टेशन का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति खुद को मुन्ना शुक्ला का भतीजा बताकर कुछ युवकों को मारने-पीटने की धमकी देता नजर आ रहा है।


पड़ताल में पता चला कि वीडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति लालगंज स्टेशन का स्टेशन मास्टर मनोज कुमार है। हालांकि, वह वास्तव में मुन्ना शुक्ला का कोई रिश्तेदार नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो चार-पाँच दिन पुराना है। उस समय कुछ लड़के स्टेशन पर बाइक घुमा रहे थे। 


उनके गलत व्यवहार को देखकर स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने विरोध किया, लेकिन लड़के उनसे उलझ गए। जवाब में उन्होंने कह दिया, “मैं भी मुन्ना शुक्ला का भतीजा हूं, चीर दूंगा।” इस पर सभी लड़के वहां से भाग गए।


वीडियो वायरल होने के बाद मनोज कुमार ने माफी मांगते हुए एक नया वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि वह केवल युवकों को डराने के लिए ऐसा कह गए थे और उन्हें यह नहीं बोलना चाहिए था। इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोपाल मंडल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता