ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

Bihar News: BJP के बेलगाम विधायक, अपने ही वोटरों को देने लगे भद्दी भद्दी गालियां

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर बाजार में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को एक विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय विधायक संजय सिंह स्वयं टैंकर लेकर नाला सफाई करवाने पहुंचे, लेकिन....

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर बाजार में जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को एक विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो गई। दरअसल, स्थानीय विधायक संजय सिंह स्वयं टैंकर लेकर नाला सफाई करवाने पहुंचे लेकिन जनता ने इस पहल को चुनावी स्टंट बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि विधायक संजय सिंह बीते चार वर्षों से इस जलनिकासी की समस्या की अनदेखी करते रहे और अब जब चुनाव नजदीक है, तब टैंकर लेकर सफाई कराने आ गए।


जानकारी के मुताबिक, विरोध के दौरान कुछ लोगों ने विधायक पर कमीशनखोरी और राजनीति करने का आरोप लगाया, जिससे बात बिगड़ गई। गुस्से में आकर विधायक ने लोगों से बहस करते हुए जमकर गाली गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अब घटना ने राजनीतिक गरमाहट को और बढ़ा दिया। लोगों का कहना है कि हर बारिश में भगवानपुर बाजार में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है जिससे दुकानदारों और आम नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। टैंकर से पानी निकलवाना एक अस्थायी हल है, स्थायी समाधान के लिए सड़क और नाले के समुचित निर्माण की जरूरत है।


विरोध के चलते विधायक को टैंकर वापस बुलवाना पड़ा और स्थिति स्थानीय नागरिकों के हस्तक्षेप से शांत हुई। बाद में विधायक संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि “भगवानपुर में रोड भी बनेगा, नाला भी साफ होगा, लेकिन जो लोग विकास नहीं होने देना चाहते, उनकी गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी।”


वहीं दूसरी ओर, स्थानीय नागरिकों ने इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि को जनता की समस्या को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि आलोचना पर गाली-गलौज और आक्रोश दिखाना। अब देखना यह है कि जलनिकासी की इस ज्वलंत समस्या का स्थायी समाधान कब तक होता है या फिर यह भी चुनावी वादों तक ही सिमटकर रह जाएगा।