ब्रेकिंग
पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई

सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और चचेरा भाई घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर बाजार स्टेशन मार्ग पर सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक कुंदन कुमार की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी और चचेरा भाई घायल हो गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर बाजार स्टेशन मार्ग पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लहपुर चकफूल गांव निवासी कुंदन कुमार (25), पिता मूरत पासवान के रूप में हुई है।



जानकारी के अनुसार, कुंदन कुमार अपनी पत्नी के साथ ससुराल से लौट रहा था। उसके साथ उसका चचेरा भाई सनी पासवान (लगभग 15 वर्ष), पिता सूरत पासवान भी बाइक पर सवार था। इसी दौरान बिदुपुर बाजार स्टेशन मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और चचेरा भाई सनी पासवान घायल हो गए।



घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सनी पासवान को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर कर दिया गया। कुंदन की पत्नी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।



हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सैदपुर चौक के समीप हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।



सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। पुलिस के प्रयास से जाम हटाने और स्थिति सामान्य कराने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता