ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

वाहन चेकिंग के नाम पर पटना पुलिस की गुंडागर्दी, युवक को पीटा

PATNA: एक बार फिर नए ट्रैफिक रूल के नाम पर पटना पुलिस सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है, पिछली बार की तरह फिर चेंकिंग के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है. आज बेली रोड़ में चेकि

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एक बार फिर नए ट्रैफिक रूल के नाम पर पटना पुलिस सड़कों पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है, पिछली बार की तरह फिर चेंकिंग के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है. आज बेली रोड़ में चेकिंग के दौरान जवानों ने युवक की पिटाई कर दी. पुलिस की अकड़ ऐसी हो गई है कि वह कुछ भी किसी की सुनने को तैयार ही नहीं है. सीधा हाथ उठा दे रही है.

पिछले साल भी चेकिंग के नाम पर हुई थी पिटाई

पिछले साल जब नए ट्रैफिक नियम लागू हुआ था तो पटना पुलिस इस तरह का काम करती थी. चेकिंग के दौरान पटना में कई लोगों को पीटा गया था. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. पटना पुलिस के अलावे बिहार के कई जिलों की पुलिस की भी फोटो और वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह लोगों की पिटाई और गाली देते हुए दिख रहे थे. लेकिन फजीहत होने के बाद भी पुलिस सुधरने को लेकर तैयार नहीं है.

कई जगहों पर हो रही चेकिंग

आज से पटना समेत कई जिलों में प्रदूषण जांच का अभियान तेज किया गया है. पटना में हडताली मोड़ और बिहार म्यूजियम के पास वाहन चेकिंग का सेंटर प्वाइंट बनाया गया है. सड़क के दोनों किनारे चेकिंग हो रही है. पटना प्रमंडल आयुक्त संजय अग्रवाल ने बताया कि 19 जनवरी के बाद वाहन चेकिंग अभियान को और तेज किया जाएगा. वे खुद भी औचक निरीक्षण कर वाहन चेकिंग अभियान का जायजा लेंगे.