ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

वाहन चेकिंग के दौरान ट्रेनी दारोगा को पिकअप ने रौंदा, गंभीर हालत में पटना रेफर

SAIKHPURA : बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है उसका एक और उदाहरण अब शेखपुरा में देखने को मिला है। जब वाहन चेकिंग कर रहे एक ट्रेनिंग दारोगा को तेज रफ्तार पिकअप रौ

वाहन चेकिंग के दौरान ट्रेनी दारोगा को पिकअप ने रौंदा, गंभीर हालत में पटना रेफर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAIKHPURA : बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है उसका एक और उदाहरण अब शेखपुरा में देखने को मिला है। जब वाहन चेकिंग कर रहे एक ट्रेनिंग दारोगा को  तेज रफ्तार पिकअप रौंधते हुए मौके से फरार हो गया। उसके बाद इस इस दरोगा की हालत काफी गंभीर बनी हुई है और इसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक,बरबीघा- बिहार शरीफ रोड में रात्रि में वाहन जांच कर रहे एक ट्रेनिंग दारोगा रविरंजन उर्फ गौतम को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। यह  दारोगा शेखपुरा जिले के मिशन थाना में तैनात थे। यह घटना महावीर चौक और मिशन थाना के बीच का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद घायल दारोगा को बेहतर इलाज के लिए पहले बरबीघा में भर्ती करवाया गया। लेकिन, वहां गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। 


बताया जा रहा है कि,  रात्रि में दारोगा ऑन ड्यूटी थे और वाहन की जांच कर रहे थे। इसी दौरान बिहार शरीफ की तरफ से तेज रफ्तार एक पिकअप ने उन्हें सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर मारकर ड्राइवर पिकअप वैन लेकर भाग निकला। उसके बाद दारोगा को बरबीघा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट होने और अन्य जगहों पर भी चोट होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद दरोगा को रेफर कर दिया गया. उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


उधर, टक्कर मारकर भागने वाला पिकअप को बिहार शरीफ रोड के एक पेट्रोल पंप पर लगाकर चालक वहां से  भाग निकला। पुलिस पिकअप को खोज कर उसे जब्त कर लिया और एक व्यक्ति को भी वहां से हिरासत में लिया है। यह पिकअप नालंदा जिला के सारे गांव निवासी व्यक्ति का है। अभी पुलिस उससे पूछताक्ष करेगी।