ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार में टीकाकरण का महाअभियान, एक दिन में साढ़े चार से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

PATNA : बिहार में टीकाकरण में अभियान को रफ्तार देने के लिए बुधवार के दिन सरकार ने सात लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था और टीकाकरण के इस महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग मे

बिहार में टीकाकरण का महाअभियान, एक दिन में साढ़े चार से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में टीकाकरण में अभियान को रफ्तार देने के लिए बुधवार के दिन सरकार ने सात लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था और टीकाकरण के इस महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को बिहार के नाम एक नई उपलब्धि दर्ज हुई। बिहार 24 घंटे में देश में सर्वाधिक टीके लगाने वाला राज्य बन गया। बुधवार की रात 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक सूबे में एक दिन के अंदर 4 लाख 52 हजार 894 लोगों को वैक्सीन देकर देश में टॉप पर था। बिहार के बाद दूसरे पायदान पर उत्तर प्रदेश था। यूपी टीकाकरण में बिहार से एक लाख से पीछे था। तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश व चौथे पर तमिलनाडु रहा।


कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए देश में टीकाकरण को रफ्तार देने का हरसंभव प्रयास हो रहा है। बुधवार को बिहार में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान खासतौर पर 18 से 44 आयु वर्ग वालों के टीकाकरण पर जोर रहा। इस वर्ग ने सुबह से शाम होते-होते बिहार को एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला राज्य बना दिया। 


बुधवार तक मिले आंकड़ों के मुताबिक दूसरे स्थान पर यूपी रहा, जहां 352017 लोगों को टीके लगे। एमपी में 330834 और तमिलनाडु में 302509 का टीकाकरण किया गया। पांचवें पायदान पर 247417 टीकाकरण के साथ गुजरात रहा, जबकि छठे स्थान वाले महाराष्ट्र में 233125 को टीके दिए गए। सातवें पर कर्नाटक, आठवें पर तेलंगाना, नौवें पर ओड़िशा व 10वें स्थान पर बंगाल रहा।

टैग्स