ब्रेकिंग
सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शन

वैक्सीनेशन में देश के टॉप 5 राज्यों में बिहार, सबसे अधिक 22.83 करोड़ डोज उत्तर प्रदेश में लगी

PATNA : बिहार में टीकाकरण की रफ्तार शुरुआत में धीमी रही। लेकिन बाद में इसमें काफ़ी तेजी आई। बिहार टीकाकरण में काफी आगे रहा है। देश के टॉप पांच राज्यों में बिहार शामिल हैं। बिहा

वैक्सीनेशन में देश के टॉप 5 राज्यों में बिहार, सबसे अधिक 22.83 करोड़ डोज उत्तर प्रदेश में लगी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में टीकाकरण की रफ्तार शुरुआत में धीमी रही। लेकिन बाद में इसमें काफ़ी तेजी आई। बिहार टीकाकरण में काफी आगे रहा है। देश के टॉप पांच राज्यों में बिहार शामिल हैं। बिहार का स्थान पांचवां है। देशभर में सबसे अधिक 22.83 करोड़ डोज उत्तर प्रदेश में लगी है। महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है जहां 14.30 करोड़ डोज लगाई गई है। पश्चिम बंगाल में 11.38 करोड़ से अधिक, मध्य प्रदेश में 10.73 करोड़ से अधिक और बिहार में 10.67 करोड़ से अधिक डोज लगी है। 


बता दें कि कोरोना टीकाकरण का रविवार को एक साल पूरा हो गया। 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। अब किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। बिहार इसमें भी रिकॉर्ड बनाने कि तैयारी कर रहा है। बिहार सरकार ने अगले 10 दिनों में किशोरों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अगले महीने से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में अधिकतर बच्चे इसी आयु वर्ग के हैं। इसलिए प्राथमिकता के तौर पर इन्हें टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 


26 जनवरी तक टीकाकरण पूरा करने का निर्देश सभी अधिकारियों को दिया गया है। लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स भी गठित कर दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैसे स्कूलों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है जो स्कूल अपने विद्यार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण करा लेंगे। 3 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण में अबतक 26.87 लाख बच्चों को टीके की पहली डोज लगा दी गई है


देश की बात करें तो अब तक 65 करोड़ आबादी को दोनों डोज लग चुकी है, वहीं देश में 11 करोड़ आबादी ऐसी भी है जिसे एक भी डोज नहीं लगी है। 6 जनवरी 2021 से 15 जनवरी 2022 शनिवार तक वैक्सीन की 156 करोड़ डोज लगाई गई हैं। देश में 94 करोड़ वयस्क और 15. से 18 साल के 7.40 करोड़ किशोर हैं। इन्हें मिलाकर फिलहाल वैक्सीन योग्य आबादी 101.40 करोड़ हैं।