ब्रेकिंग
First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पटना समेत बिहार के सभी जिलों में बढ़ी ठंड

PATNA: उत्तर भारत में ठंड के क़हर से लोग बेहाल हैं. भूमध्य सागर में होने वाले असमान्य और शक्तिशाली 'पश्चिमी विक्षोभ' के कारण पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंडी झेलने को मज

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: उत्तर भारत में ठंड के क़हर से लोग बेहाल हैं. भूमध्य सागर में होने वाले असमान्य और शक्तिशाली 'पश्चिमी विक्षोभ' के कारण पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंडी झेलने को मजबूर है. यह स्थिति चार से पांच दशकों में एक बार पैदा होती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक के मुताबिक, 'यह लंबी अवधि है, जिसकी प्रकृति अनोखी है और यह पूरे उत्तर पश्चिम भारत पर असर डालेगी'.


राजधानी पटना समेत पूरा बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है. पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं हवा के चलने से कनकनी और बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अभी ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं दिख रही है.


एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की पूर्ण सक्रियता और पछुआ हवा समेत जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से बिहार में कोल्ड डे जारी है. अभी रात और सुबह में ज्यादा ठंड रहेगी. इसके साथ ही अगले दो दिनों तक पछुआ हवा चलने की भी संभावना है.