ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

उत्पाद विभाग की गाड़ी और पिकअप के बीच भीषण टक्कर, घने कोहरे की वजह से हादसा, ड्राइवर बुरी तरह घायल

BHAGALPUR: बिहार में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसका प्रमुख वजह तेज रफ्तार, घना कुहासा और ओवरटेक है। ताजा मामला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंच प

 उत्पाद विभाग की गाड़ी और पिकअप के बीच भीषण टक्कर, घने कोहरे की वजह से हादसा, ड्राइवर बुरी तरह घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसका प्रमुख वजह तेज रफ्तार, घना कुहासा और ओवरटेक है। ताजा मामला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंच पथ की है जहां बांका एक्साइज विभाग की बोलेरो और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। 


घटना के बाद चालक पिकअप वैन लेकर मौके से फरार हो गया जबकि एक्साइज विभाग के बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में एक्साइज विभाग में प्राइवेट ड्राइवर के रूप में कार्यरत 28 वर्षीय रोशन कुमार को गंभीर चोटे आई है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की बोलेरो दालकोला से शराब के स्क्रिप्ट टैंकर का एस्कॉर्ट कर वापस भागलपुर होकर बांका लौट रही थी। तभी भागलपुर के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी।


बोलेरो के ड्राइवर रोशन कुमार ने  बताया कि वह एस्कॉर्ट कर वापस लौट रहे थे तभी घना कोहरा होने के वजह से कुछ दिख नहीं रहा था। तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि बोलेरो पर सवार दो अन्य लोग सकुशल बच गए जबकि ड्राइवर को सिर में चोटे आई है। घटना की जानकारी बांका एक्साइज विभाग को दे दी गई। ड्राइवर रोशन ने बताया कि एक्साइज विभाग के सुपरिंटेंडेंट को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें