ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

उत्पाद विभाग के हाजत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

PURNIYA : बड़ी खबर पूर्णिया से है, जहां उत्पाद विभाग के हाजत में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि हाजत में युवक को इतना टॉर्चर किय

उत्पाद विभाग के हाजत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Anamika
2 मिनट

PURNIYA : बड़ी खबर पूर्णिया से है, जहां उत्पाद विभाग के हाजत में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि हाजत में युवक को इतना टॉर्चर किया गया कि उसकी मौत हो गई.


वहीं उत्पाद विभाग उसे आत्महत्या बता रहा है. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की  देर शाम  दीपक कुमार सिंह नाम के युवक को उत्पाद विभाग की  टीम ने शराब के साथ पकड़ा था और उसे हाजत में बंद कर दिया था. जब परिजन शनिवार को उससे मिलने गए तो वहां बताया गया कि आरोपी ने हाजत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. 


युवक के मौत के बाद परिजनों ने उत्पाद विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा करते हुए  जमकर तोड़फोड़ की. परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम उत्पाद विभाग के टीम ने शराब के साथ दीपक पकड़ा था और उससे पचास हजार रुपये लेकर उसे छोड़ने की बात कही थी.  परिजनों ने चालीस हजार रुपया  दे भी दिया था और दस हजार सुबह में देने की बात हुई थी. परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को हाजत में पीट पीटकर हत्या कर दी गई.

रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता