ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

BIHAR NEWS :बिहार में अब नहीं होगी बत्ती गुल ! इस वर्ष इतना मेगावाट बिजली कोटा में होगा इजाफा; उर्जा मंत्री का बड़ा दावा

bihar news : बिहार में अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोग बिजली कि समस्या से जुड़ी शिकायत करते रहते हैं, लिहाजा अब सरकार ने इस समस्या के निदान को लेकर नई योजना बनाई है। आइए जानते हैं क्या है वह योजना ...

BIHAR NEWS
बिहार में नहीं होगी बिजली की समस्या
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

bihar news : बिहार के लोगों को नए साल के मौके पर बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब सूबे के अंदर कहीं भी बिजली की कमी नहीं होने वाली है। अब राज्यवासियों बिजली कटने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसकी वजह है कि अब बिहार के बिजली का कोटा लगभग डेढ़ हजार मेगावाट बढ़ जाएगा। इसके साथ ही नए साल में राज्य के अंदर नई इकाई से बिजली की आपूर्ति होगी। 


दरअसल, बिहार के बक्सर जिले के चौसा में सूबे के अंदर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 660 मेगावाट की दो इकाई का निर्माण कार्य जारी है। इसकी एक इकाई इसी साल शुरू भी हो जाएंगे। इससे आम लोगों से लेकर किसानों तक को काफी फायदा होगा। इस 660 मेगावाट कि परियोजना से  561 मेगावाट बिजली बिहार को मिलने लगेगी। 


वही,पटना जिले के बाढ़ एनटीपीसी के अंदर स्टेज वन की तीसरी इकाई का निर्माण भी अंतिम चरण में है। इसके चालू होने के बाद 660 मेगावाट की इस इकाई से बिहार को 397 मेगावाट बिजली मिलेगी। ऐसे में इस साल सूबे के अंदर बिजली का कोटा बढ़ कर होगा 1440 मेगावाट हो जाएगा। जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। 


जबकि पड़ोसी राज्य  झारखंड के चतरा में अवस्थित नॉर्थ कर्णपुरा की इकाई चालू हो जाएगी। यहां से बिहार को 297 मेगावाट बिजली मिलेगी। इसी तरह  लखीसराय में 185 सोलर मेगावाट परियोजना पर काम चल रहा है। संभवतः इस साल यहां से भी बिजली उत्पादित होने लगेगी। अब इन तमाम जगहों से बिजली की आपूर्ति बढ़ने से राज्य मे न सिर्फ नागरिकों को बढ़ी हुई सुविधा का लाभ मिलेगा बल्कि इससे रोजगार के नए संसाधन भी पैदा होंगे। 


इधर, इस पुरे मामले कि जानकारी देते हुए ऊर्जा,योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा नई बिजली घर के चालू होने से बिहार को लाभ होगा। अब राज्यवासियों को निर्बाध बिजली दी जा सकेगी। इससे बिहार का हर क्षेत्र में विकास होगा। इसके साथ ही साथ बच्चे ठीक से पढ़ाई करेंगे साथ ही कल- कारखानों का उत्पादन बढ़ जाएगा।