ब्रेकिंग
Bihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश पीएम मोदी की अपील पर भड़का विपक्ष, राजद ने कहा- ‘अब खुला दिव्य ज्ञान’बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी Bihar News: RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को करनी की मिली सजा, रिटायरमेंट के बाद सरकार ने 100 फीसदी पेंशन जब्त किया Bihar Bhumi: 120 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज आवेदन को 15 दिनों में निबटाएं, सरकार ने सभी CO को दिया यह आदेश पीएम मोदी की अपील पर भड़का विपक्ष, राजद ने कहा- ‘अब खुला दिव्य ज्ञान’बाइक रैली निकालकर PM मोदी की पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील का VIP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, मुकेश सहनी का किया जोरदार स्वागत CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी

Patna News: पटना में ऊर्दू-बांग्ला TET अध्यर्थियों ने JDU कार्यालय को घेरा, पुलिस से हुई तीखी झड़प

Patna News: पटना में उर्दू-बांग्ला टीईटी अभ्यर्थियों ने 12 साल से लंबित रिजल्ट की मांग को लेकर जदयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रिजल्ट जारी नहीं हुआ तो आत्मदाह करेंगे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना में बुधवार को उर्दू और बांग्ला टीईटी अभ्यर्थियों ने जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। अभ्यर्थी पिछले 10 से 12 वर्षों से रुके हुए रिजल्ट की घोषणा की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही और वर्षों से उन्हें अनदेखा किया जा रहा है।


प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी। एहतियातन जदयू कार्यालय में तालाबंदी भी कर दी गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि साल 2013 में उनका रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी किया गया था। कुछ का चयन भी हुआ, और कोर्ट के आदेश भी उनके पक्ष में आए। बावजूद इसके, सरकार ने अब तक न नियुक्ति दी, न फाइनल रिजल्ट जारी किया।


प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना था कि हम हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री तक जा चुके हैं। कई बार लाठीचार्ज झेला है। फिर भी न्याय नहीं मिला। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो हम यहीं आत्मदाह करेंगे। प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल रहीं। उनके हाथों में तख्तियां थीं और वे लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद युवाओं का कहना था कि करीब 12,000 अभ्यर्थी वर्षों से उर्दू-बांग्ला विशेष शिक्षक पदों की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।


प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि रिजल्ट में नाम आने के बाद पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर आवेदन लिया गया। हमें अलग-अलग स्कूलों में ज्वाइन करने की प्रक्रिया में भी शामिल किया गया। लेकिन अचानक हमें फेल घोषित कर दिया गया। यह अन्याय है। अभ्यर्थी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें