ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव 2026 पर बड़ा सस्पेंस! परिसीमन से बदल जाएगा मुखिया का पूरा खेल, जानिए कब होगा चुनाव?✦Bihar Politics : JDU में अंदर ही अंदर क्या चल रहा? अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश 10 मिनट रुके, फिर निशांत की एंट्री✦बिहार की इस रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार... 1163 करोड़ का टेंडर जारी, नवगछिया से जुड़ेंगे देवघर और सीमांचल✦रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाया... फिर छात्रा से करने लगा गंदी हरकत, प्रधान शिक्षक पर मां ने दर्ज कराई FIR✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम

सरकार और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखने की अपील: भरत एनकाउंटर पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, न्यायिक जांच की रिपोर्ट का करें इंतजार

सासाराम के बिलौटी एनकाउंटर मामले पर उपेंद्र कुशवाहा ने लोगों से सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो रही है और रिपोर्ट आने तक धैर्य रखना चाहिए।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM:भोजपुर जिले के बिलौटी में हुए चर्चित भरत एनकाउंटर मामले को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का बयान सामने आया है। उन्होंने लोगों से सरकार और प्रशासन पर भरोसा बनाए रखने की अपील की ।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यदि सरकार या प्रशासन से कहीं कोई गलती हुई है, तो उसे सामने लाया जाना चाहिए। सरकार उसमें सुधार करेगी और लगातार सुधार भी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर सरकार ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच शुरू करा दी है। जांच के लिए रिटायर जज भी गांव पहुंच चुके हैं।


उन्होंने कहा कि लोगों को सरकार पर विश्वास रखते हुए धैर्यपूर्वक जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवा रही है।


एनकाउंटर मामले पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा की नीति के संबंध में पूछे गए सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर अलग-अलग दलों की अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन जब सरकार निष्पक्ष जांच की दिशा में कदम उठा रही है, तब सभी को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए और जांच पूरी होने तक इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले पर कोई ठोस टिप्पणी या सवाल उठाया जाना उचित होगा।