ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

Katihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, प्लास्टिक टेप से शरीर पर छिपाई विदेशी शराब, छह महिला तस्कर गिरफ्तार

Katihar News: कटिहार में उत्पाद विभाग ने 6 महिला तस्करों को अरेस्ट किया है जो शरीर पर प्लास्टिक टेप की मदद से विदेशी शराब छिपाकर बंगाल से बिहार ला रही थीं।

Katihar News
Katihar News
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद शराब की तस्करी जारी है। इसी कड़ी में कटिहार जिले में उत्पाद विभाग ने एक चौंकाने वाला मामला उजागर किया है, जिसमें 6 महिला तस्करों को विदेशी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाएं बेहद अनोखे और चालाक तरीके से शराब को अपने शरीर में छिपाकर ला रही थीं।


बताया जाता है कि लाभा स्टेशन के पास छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने 6 महिलाओं को पकड़ा है। जांच के दौरान पाया गया कि महिलाएं पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर बिहार में दाखिल हो रही थीं। उन्होंने शरीर के विभिन्न हिस्सों पर प्लास्टिक टेप की मदद से विदेशी शराब की बोतलें छिपा रखी थीं, ताकि किसी को शक न हो और आसानी से जांच से बचा जा सके।


पकड़ी गई सभी महिलाएं कटिहार जिले के कोरियापट्टी इलाके की रहने वाली हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने इन महिलाओं के पास से कुल 38 लीटर विदेशी शराब और 21 लीटर बीयर बरामद किया है। यह मामला यह दर्शाता है कि शराब तस्करी में अब महिलाएं भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं, जो कानून से बचने के लिए नई-नई तरकीबें आजमा रही हैं।


उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तस्करों के ऐसे नए-नए तरीकों को पकड़ने के लिए सतर्कता और निगरानी और भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Katihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, प्लास्टिक टेप से शरीर पर छिपाई विदेशी शराब, छह महिला तस्कर गिरफ्तारKatihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, प्लास्टिक टेप से शरीर पर छिपाई विदेशी शराब, छह महिला तस्कर गिरफ्तारKatihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, प्लास्टिक टेप से शरीर पर छिपाई विदेशी शराब, छह महिला तस्कर गिरफ्तारKatihar News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, प्लास्टिक टेप से शरीर पर छिपाई विदेशी शराब, छह महिला तस्कर गिरफ्तार

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट