ब्रेकिंग
नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टनीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Bihar News: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत पर बवाल, लोगों ने पुलिसकर्मियों पर किया पथराव; पुलिस ने चटकाई लाठियां

Bihar News: बिहार के वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के बाद लोगों ने भारी हंगामा किया है. लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी चटकाना पड़ा है.

Bihar News
दो सगे भाइयों की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों बाइक सवार भाइयों को रौंद डाला। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथवार शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को भी लाठियां चटकानी पड़ी है। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक की है।


दरअसल, हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में शंकर पासवान और बैजू पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक जंदाहा थाना क्षेत्र के सलाहा गांव के रहने वाले थे और सगे भाई थे। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम कर दिया। 


सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसे लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए भीड़ पर लाठियां चटकाई और लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक ड्राइवर को तलाश कर रही है।


मृतकों की रिश्तेदार शिवकुमारी देवी ने बताया कि दोनों भाई जंदाहा थाना क्षेत्र के सलाहा गांव के रहने वाले थे और अपनी बेटी को हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए पहुंचाकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने कुचल दिया। उधर, इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता