ब्रेकिंग
राजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमराजधानी में चढ़ने नहीं दिया तो भड़क गये परीक्षार्थी, कटिहार स्टेशन पर इंजन के सामने करने लगे हंगामामुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: इलाज के दौरान एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 8फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातम

Bihar News: देखी है कभी इतनी बड़ी Fish? मछुआरों के जाल में फंसी दो विशालकाय मछली

Bihar News: कटिहार के कुरसेला परिक्षेत्र गंगा एवं कोसी के संगम तट पर स्थित होने के कारण मछली उत्पादन के लिए काफी ज्यादा चर्चित है। मछली पालन की असीम संभावनाएं यहां पर व्याप्त

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कटिहार के कुरसेला परिक्षेत्र गंगा एवं कोसी के संगम तट पर स्थित होने के कारण मछली उत्पादन के लिए काफी ज्यादा चर्चित है। मछली पालन की असीम संभावनाएं यहां पर व्याप्त हैं। इसको लेकर पूर्व मे जिला प्रशासन के द्वारा रिवर रेचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत मछली के बीज को भी गंगा एवं कोसी नदी में गिराया गया था।


रविवार को कुरसेला परिक्षेत्र के गंगा नदी से 40 किलो व‌ 35 किलो वजन की दो विशालकाय मछली मछुआरों द्वारा पकड़ी गई। इतनी विशालकाय मछली देखकर मछली मंडी में काफी भीड़ उमड़ पड़ी। दो विशालकाय बघार मछली पूरे दिन इलाके में चर्चा का विषय बनी रहीं।






जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह मछुआरे गंगा नदी मे मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान मछुआरों को दो बड़ी मछली पर नजर पड़ी। तब मछुओ ने काफी मशक्कत से उन विशालकाय मछलियों को पकड़ा। मछुआरों द्वारा मछली का नाम बघार बताया जा रहा है। इतनी बड़ी मछली स्थानीय मछुआरों के हाथ आने से उनमें काफी खुशी देखी गई।


Bihar News: देखी है कभी इतनी बड़ी Fish? मछुआरों के जाल में फंसी दो विशालकाय मछली

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता