ब्रेकिंग
क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल

Bihar News: करंट लगने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही ने ले ली मासूमों की जान

Bihar News: बिहार के गया में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दो बच्चों की जान चली गई। 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आते ही दोनों बच्चों की तड़प तड़पकर मौत हो गई। इस घटना

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गया में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दो बच्चों की जान चली गई। 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आते ही दोनों बच्चों की तड़प तड़पकर मौत हो गई। इस घटना को लेकर लोगों में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है।


दरअसल, घटना बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पटवा टोली मोहल्ले की है। दोनों बच्चे कचरा बीनने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह दोनों नाबालिग लड़के कचरा चुनने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दोनों पटवा टोली इलाके में पहुंचे। दोनों कचरा चुन रहे थे, तभी वहां टूटकर गिरे हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गए।


देखते ही देखते दोनों बच्चों की मौत हो गई। बिजली के तार में 11 हजार वोल्ट का करंट दौड़ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार कहने के बावजूद टूटे हुए तार को ठीक नहीं किया गया और जिस बात का डर था आज वही बात हो गई। घटना से नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बच्चों के परिजनों में कोहराम मच मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।