ब्रेकिंग
ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

Bihar News: बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो लड़कों की मौत; एक को लोगों ने बचाया

Bihar News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए. एक को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई.

Bihar News
नहाने के दौरान बड़ा हादसा
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन बच्चों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई, एक को सकुशल बचा लिया गया जबकि तीसरे की तलाश अभी भी जारी है। घटना के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपणी पंचायत के जोगौलिया कस्बा गांव के पास की है।


जानकारी के अनुसार, जोगौलिया वार्ड 12 निवासी आजाद आलम का 8 वर्षीय पुत्र अरमान, नौशाद आलम का 8 वर्षीय पुत्र नासिर तथा ललन मियां का 7 वर्षीय पुत्र आयान अपने दोस्तों के साथ बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 


स्थानीय गोताखोरों की मदद से आयान को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि अरमान का शव कुछ देर बाद नदी में उपलाता हुआ मिला। तीसरे बच्चे नासिर की तलाश अब भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन की अंचलाधिकारी रागिनी कुमारी गुप्ता और थाना अध्यक्ष संजीव मौआर मौके पर पहुंचे और लापता बच्चे की तलाश में गोताखोरों की टीम लगाई गई। 


इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अरमान की मां अकबरी खातून और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंचलाधिकारी ने अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों को अकेले नदी किनारे जाने से रोकें ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्ट- सोहराब आलम

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता