ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

ट्वीटर छोड़ कर भाग खड़ी हुई शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कोस रहे थे लोग

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद निशाने पर आये स्टार किड्स अब लोगों को फेस करने से बचने लगे हैं. सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद निशाने पर आये स्टार किड्स अब लोगों को फेस करने से बचने लगे हैं. सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजावाद पर निशाना साधा जा रहा है. लोगों के निशाने पर आयी शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब ट्वीटर छोड़ कर भाग खड़ी हुई है.


सोनाक्षी ने डिएक्टिवेट किया ट्वीटर अकाउंट
सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपने ट्वीटर अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया. सोनाक्षी ने कहा कि वह अपनी मानसिक शांति को बचाने के लिए ऐसा कदम उठा रही है. अपने ट्वीटर अकाउंट को डिएक्टिवेट करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया “अपनी मानसिक शांति को बचाये रखने के लिए खुद को नकारात्मकता से बचाना जरूरी है. इसके लिए ट्वीटर से दूर रहना जरूरी है. चलो, मैं जा रही हूं. मैं अपना ट्वीटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर रही हूं.”


ट्वीटर पर ये लिखने के कुछ देर बाद ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया.


इंस्टाग्राम पर भी कमेंट को रोका
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट के कमेंट को डिसेबल कर दिया है. यानि कोई उनके इंस्टाग्राम पर भी कमेंट नहीं कर सकता है. वैसे ट्वीटर अकाउंट डिएक्टिवेट करने के बाद सोनाक्षी ने उसका स्क्रीन शॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा “आग लगे बस्ती में...मैं अपनी मस्ती में! बाय ट्वीटर.”


जमकर ट्रोल हो रही थी सोनाक्षी सिन्हा
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोनाक्षी सिन्हा जमकर ट्रोल हो रही थी. लोग ये कह रहे थे कि सोनाक्षी जैसे स्टार किड्स के कारण सही लोग बॉलीवुड में प्रताडित किये जा रहे हैं. टैलेंटेड कलाकारों को परेशान किया जा रहा है और सोनाक्षी सिन्हा जैसों को फिल्में मिल रही है.


बॉलीवुड माफियाओं के समर्थन में उतरी थी सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा उन लोगों के बचाव में भी उतरी थी जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए जिम्मेवार करार दिया जा रहा है. सोनाक्षी ने कहा था कि कुछ लोग सुशांत की मौत पर पब्लिसिटी बटोरना चाह रहे हैं. बॉलीवुड के माफिया बताये जा रहे लोगों के समर्थन में सोनाक्षी सिन्हा ने बेहद तीखे शब्दों का प्रयोग किया था. उसने कहा था “ इन सुअरों के साथ लड़ने का मतलब है कि आप भी गंदे हो जाओगे और ये सुअर यही चाहते हैं. कुछ लोग सुशांत की मौत पर पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश में हैं और अपना स्वार्थ साध रहे हैं. ये लोग निगेटिविटी, नफरत और जहर फैला रहे हैं.”