ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार

ट्रक से टक्कर के बाद कंटेनर के परखच्चे उड़े, यूपी निवासी ड्राइवर की दर्दनाक मौत

ARUNGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती

ट्रक से टक्कर के बाद कंटेनर के परखच्चे उड़े, यूपी निवासी ड्राइवर की दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARUNGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसके रोकथाम को लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाए जाते हैं इसके बाबजूद भी लोग तेज गति के साथ वाहन चलाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक से टक्कर के बाद कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में एक ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर हो गयी। इस सड़क हादसे में मौके पर ही कंटेनर चालक की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि खलासी जख्मी हुआ है। मदनपुर के पहरचापी मोड पर यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।


बताया जा रहा है कि, राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के पहरचापी मोड के पास यह हादसा हुआ है। एक ट्रक से कंटेनर की टक्कर हो गयी जिसमें 21 वर्षीय कंटेनर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र के नगला रामदयाल गांव निवासी अशोक कुमार के पुत्र टैनी कुमार के रूप में हुई है। जबकि 22 वर्षीय सह चालक मउटी गांव निवासी हरविंदर सिंह के पुत्र सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।