ब्रेकिंग
समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार

समस्तीपुर में स्कूल परिसर में गिरा सूखा बरगद का पेड़, 3 छात्राओं की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

समस्तीपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया में चापाकल के पास सूखा बरगद का पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी।

बिहार न्यूज
आपसी विवाद में नहीं कटा था पेड़
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में स्कूल की 3 छात्राओं की पेड़ में दबने से मौत हो गयी है। मध्याह्नन भोजन करने के बाद तीनों बच्चियां चापाकल पर पानी पीने के लिए गई हुई थी। तभी चापाकल के पास 5 साल से सुखा हुआ बरगद का पेड़ अचानक उन बच्चियों पर गिर पड़ा और पेड़ के नीचे दबने से तीनों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के खास टभका दक्षिण पंचायत के वार्ड 9 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया की है। जहां गुरुवार को सूखा बरगद का विशाल पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत हो गई। हादसे के समय तीनों छात्राएं मध्याह्न भोजन के बाद पानी पीने चापाकल पर गई थीं। पेड़ की चपेट में आने से पायल कुमारी और सपना कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल गुलनाज खातून को इलाज के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 


मृत छात्राओं में चकविदौलिया वार्ड 13 निवासी अमरजीत ठाकुर व प्रमिला देवी की पुत्री पायल कुमारी उर्फ अनन्या कुमारी तथा रघुनीचक वार्ड 10 निवासी राम कुमार महतो व प्रियंका कुमारी की पुत्री सपना कुमारी शामिल हैं। पायल कक्षा 5 और सपना कक्षा 4 की छात्रा थी। वहीं गुलनाज खातून रघुनीचक वार्ड 10 निवासी मोहम्मद ताजिम की 8 वर्षीय पुत्री थी और कक्षा 2 में पढ़ती थी। सपना कुमारी की मां प्रियंका कुमारी विद्यालय के सचिव है। 


4-5 वर्षों से सूखा था पेड़, आपसी विवाद में नहीं कटा था पेड़ 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि बरगद का पेड़ करीब 4-5 वर्षों से सूखा था। इसे कटवाने के लिए कई बार पेड़ के मालिक से कहा गया था, लेकिन आपसी विवाद के कारण पेड़ नहीं कट सका। गुरुवार को अचानक यह विशाल पेड़ विद्यालय की छत पर जा गिरा। उन्होंने बताया कि एमडीएम के बाद बच्चे कक्षा में चले गए थे। तीनों छात्राएं चापाकल के पास गई थीं। एक पानी पी रही थी, दूसरी चापाकल चला रही थी, जबकि तीसरी शौचालय की ओर गई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ पेड़ गिर गया और तीनों छात्राएं इसकी चपेट में आ गईं।


करीब 300 बच्चे थे मौजूद

विद्यालय परिसर में प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय, प्राथमिक संस्कृत विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होते हैं। घटना के समय परिसर में करीब 300 बच्चे मौजूद थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि यदि पेड़ एमडीएम के दौरान गिरता तो बड़ी संख्या में बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे।


दो और पेड़ों से भी खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय परिसर में दो और पेड़ खड़े हैं, जिनसे खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने दोनों पेड़ों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है।


अधिकारी पहुंचे, परिजनों को दी सहायता

घटना की सूचना पर रोसड़ा एसडीओ पूजा कुमारी, एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ चंद्रशेखर, थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मृत छात्राओं के परिजनों को तत्काल 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि दे दी गई है। तीसरे वाले को भी दिया जाएगा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि दोनों बच्ची की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


तीनों परिवारों में मचा कोहराम

तीन छात्राओं की मौत की खबर से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विद्यालय में भी मातम पसरा है। हादसे के बाद ग्रामीणों में विद्यालय परिसर में मौजूद अन्य पेड़ों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता