ब्रेकिंग
सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्जसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

मधुबनी के अंधराठाढ़ी बाजार में न्यूज कवरेज करने गए पत्रकार बिंदेश्वर चौधरी पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल पत्रकार को पहले अंधराठाढ़ी PHC और फिर मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया। मामले में नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्ज...

बिहार न्यूज
मामले की जांच और कार्रवाई की मांग
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के अंधराठाढ़ी बाजार में न्यूज कवरेज करने गये एक अखबार के पत्रकार बिंदेश्वर चौधरी पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किये जाने का मामला सामने आया है। घटना अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र की है। हमले में पत्रकार विंदेश्वर चौधरी घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।


पीड़ित पत्रकार  बिंदेश्वर चौधरी ने बताया कि निजी नर्सिंग होम संचालक धरम कुमार राय ने कथित तौर पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हमला किया। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। उन्होंने बताया कि धरम कुमार राय अंधराठाढ़ी में ‘संजीवनी’ नाम से निजी नर्सिंग होम चलाते हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 


घायल पत्रकार को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हमले के बाद आसपास के लोगों ने घायल पत्रकार को अंधराठाढ़ी पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनके सिर में टांके लगाए। बेहतर इलाज के लिए उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने सीटी स्कैन समेत अन्य जांच की।


थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना के संबंध में अंधराठाढ़ी थाना में निजी नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


अवैध नर्सिंग होम के संचालन को लेकर उठते रहे हैं सवाल

स्थानीय स्तर पर जिले में कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम को लेकर लंबे समय से सवाल उठाए जाते रहे हैं। आरोप है कि कई जगहों पर बिना उचित मानकों के नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं।


स्थानीय लोगों और पत्रकारों की ओर से ऐसे संस्थानों की जांच और कार्रवाई की मांग समय-समय पर की जाती रही है। हालांकि, अवैध नर्सिंग होम संचालन, चिकित्सकीय लापरवाही और अन्य गंभीर आरोपों की पुष्टि संबंधित जांच और आधिकारिक कार्रवाई के आधार पर ही की जा सकती है। इस घटना के बाद पत्रकार पर हुए हमले को लेकर भी स्थानीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मधुबनी में पत्रकार पर धारदार हथियार से हमला, प्राइवेट नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट