ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, BPSC शिक्षक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत

HAJIPUR: बिहार में हर दिन सड़क हादसों में असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बीपीएससी शिक्षक की दर्दनाक

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, BPSC शिक्षक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में हर दिन सड़क हादसों में असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बीपीएससी शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग पर प्रखंड कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित थुकहियां की है।


मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के रिखर निवासी रामजतन साह के 25 वर्षीय बेटे इंद्रभूषण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में इंद्रभूषण कुमार का चयन बीपीएससी परीक्षा के बाद शिक्षक में हुआ था।  नियुक्ति के बाद से शिक्षक रिखर से पारू बाइक से ही आया जाया करते थे।


इंद्रभूषण शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे। सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के कारण इंद्रभूषण एक ट्रक की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से ट्रक को वैशाली पुलिस ने जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता