ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

BIHAR NEWS : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में 2 युवक की हुई मौत

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़

BIHAR NEWS : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, हादसे में 2 युवक की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके मोकामा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, मोकामा के औंटा गांव के पास सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना हाथीदह थाना इलाके की है। वहीं सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार और एएसआई सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया।


बताया जा रहा है कि मृतक मोकामा के वार्ड नंबर 25 निवासी पंकज कुमार और विजय पंडित के पुत्र हिमांशु कुमार की मौत हुई है। दोनों मोकामा से हाथीदह की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक ई-रिक्शा ने चकमा दे दिया। ई-रिक्शा से बचते ही अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


इधर, इस घटना को लेकर हाथीदह थाने के सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया है। इससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक को इलाज के लिए मरांची स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है, वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें