ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

TRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने के संकेत, STET और रिक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा अपडेट दिया है। 32,388 पदों की अधियाचना पहले ही BPSC को भेजी जा चुकी है, जबकि छोटे विषयों की छूटी हुई रिक्तियों को जोड़ने के बाद सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

TRE 4 Teacher Recruitment
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

TRE 4 Teacher Recruitment: गोपालगंज के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 परीक्षा और शिक्षक भर्ती की रिक्तियों को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 32 हजार 388 सीटों के लिए सरकार की ओर से पहले ही अधियाचना भेजी जा चुकी है। हालांकि, कुछ और सीटें बढ़ने की संभावना है। छोटे-छोटे विषयों में जहां विज्ञापन जारी होना था, लेकिन किसी कारणवश सीटें विज्ञापन में शामिल नहीं हो सकीं, उन सभी मामलों की जानकारी शिक्षा विभाग ने मंगा ली है।



शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि अलग-अलग विषयों में छूटी हुई सीटों को लेकर विभाग ने जानकारी जुटाई है। कई छोटे विषय ऐसे हैं, जिनमें रिक्तियां थीं, लेकिन किसी कारण से उनका विज्ञापन नहीं निकल पाया था। अब उन सभी रिक्तियों को एक साथ लेकर अंतिम निर्णय की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



मंत्री ने बताया कि इन अतिरिक्त रिक्तियों को लेकर कल अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद संशोधित अधियाचना तैयार कर बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी को दोबारा भेजी जाएगी। इससे TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में सीटों की संख्या पहले से और बढ़ने की उम्मीद है।



वहीं TRE-4 परीक्षा में शामिल होने की पात्रता को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि TRE-4 परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने निर्धारित पात्रता परीक्षा यानी STET उत्तीर्ण की हो। यह नियम पहले से ही लागू है और इसी के आधार पर अभ्यर्थियों की पात्रता तय की जाएगी।



शिक्षा मंत्री ने कहा कि STET परीक्षा को लेकर छात्र और अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे कि परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित कराई जाए, ताकि वे TRE-4 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हो सकें। अभ्यर्थियों की मांग को सरकार ने गंभीरता से लिया है और इसी के तहत STET के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।



शिक्षा मंत्री के मुताबिक, सरकार की कोशिश है कि STET की परीक्षा और रिजल्ट की प्रक्रिया समय पर पूरी हो, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को TRE-4 में शामिल होने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्रों और नौजवानों के हित को ध्यान में रखते हुए विभाग लगातार काम कर रहा है।



कुल मिलाकर TRE-4 शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ा अपडेट है। 32 हजार 388 सीटों की अधियाचना पहले ही भेजी जा चुकी है, जबकि छोटे विषयों में छूटी हुई रिक्तियों को जोड़ने के बाद सीटों की संख्या और बढ़ सकती है। अब सभी की नजर कल होने वाले अंतिम निर्णय और उसके बाद बीपीएससी को भेजी जाने वाली संशोधित अधियाचना पर है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता