ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

Bihar News: बिहार की ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने ऐसे निकाला समाधान

Bihar News: बिहार में रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन में सीट को लेकर विवाद की घटना सामने आई है. किऊल-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची, ट्रेन में भारी भीड़ थी. इस करण ट्रेन में हाथापाई हो गई.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार में रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन में सीट को लेकर विवाद की घटना सामने आई है। रविवार को शाम 4:15 बजे किऊल-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही भागलपुर रेलवे स्टेशनप्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची, ट्रेन में भारी भीड़ थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि यात्रियों को खड़े होने की भी मुश्किल हो रही थी। इसी बीच सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई।


जानकारी के मुताबिक अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) निवासी अमरीश कुमार पहले से बोगी में बैठा था। उसी दौरान किऊल निवासी अफरोज आलम उसी सीट पर बैठ गया। सीट को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। आस-पास बैठे यात्रियों ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। स्थिति बिगड़ती देख, यात्रियों ने गश्त पर तैनात आरपीएफ सिपाही को इसकी सूचना दी। आरपीएफ जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों यात्रियों के टिकट की जांच की। इसके बाद अफरोज को समझाकर दूसरे कोच में भेज दिया गया।


यात्रियों का कहना है कि किऊल-मालदा इंटरसिटी में हर दिन भारी भीड़ रहती है। विशेषकर रविवार के दिन यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बैठने के लिए सीट नहीं मिलने की वजह से आए दिन यात्रियों के बीच झगड़े होते हैं। ऐसी ही स्थिति गया-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन में भी देखने को मिलती है। रेलवे प्रशासन के सामने यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। यात्रियों की संख्या के अनुसार कोचों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। रेलवे को चाहिए कि वह इस तरह की भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने पर विचार करे ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और इस प्रकार के विवाद से बचा जा सके।


हालांकि, आरपीएफ की सक्रियता और त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति को शांत कर लिया गया, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई। आरपीएफ अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे विवाद की स्थिति में खुद न उलझें और तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें।