ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार : स्टेशन पर गूंजी किलकारी, महिला ने ट्रेन से उतरते ही दिया बच्ची को जन्म

BHOJPUR : भोजपुर जिले के बिहिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही एक महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया. बच्ची के जन्म लेते ही उसकी किलकारी पूरे स्टेशन परिसर में गूंजने लगी और महिलाएं सोहर ग

बिहार : स्टेशन पर गूंजी किलकारी, महिला ने ट्रेन से उतरते ही दिया बच्ची को जन्म
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR : भोजपुर जिले के बिहिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही एक महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया. बच्ची के जन्म लेते ही उसकी किलकारी पूरे स्टेशन परिसर में गूंजने लगी और महिलाएं सोहर गाने लगीं. ताजा मामला है कि पटना जिला के बख्तियारपुर के विधाचक निवासी संतोष महतो की पत्नी पूजा देवी दिल्ली से श्रमजीवी ट्रेन से बिहिया पहुंची थी तभी अचानक उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने स्टेशन पर ही बच्ची को जन्म दे दिया. 


बताया जा रहा है कि महिला को बख्तियारपुर जाना था लेकिन असहनीय प्रसव पीड़ा के कारण उसे बिहिया स्टेशन पर ही उतरना पड़ा. ट्रेन से उतरने के कुछ देर बाद ही महिला ने स्टेशन पर बच्ची को जन्म दे दिया. इसमें स्टेशन पर शटल पकड़ने के लिए खड़ी महिला यात्रियों ने अपना पूरा सहयोग दिया. महिला यात्रियों में जिसके पास जो कपड़ा था, उससे घेराबंदी कर दी और उसी में गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया. 


बाद में आरपीएफ व स्टेशन प्रबंधन के सहयोग से महिला और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया. महिला के पति ने बताया कि होली को लेकर गांव लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई. फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. बच्ची को टीका भी दिया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें