ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦Bihar Road Accident : मेला देखने निकले 3 दोस्तों के साथ हुआ खौफनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से एक की मौत✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल

हाजीपुर-पटना हाईवे पर चलती बस में अचानक उठा धूआं, आग के डर से यात्रियों में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के वैशाली में हाजीपुर-पटना हाईवे पर रामाशीष चौक ओवरब्रिज के पास चलती यात्री बस से अचानक धुआं निकलने लगा। आग लगने की आशंका से यात्रियों में अफरातफरी मच गई और लोग बस से बाहर निकलने लगे।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली में हाजीपुर-पटना हाईवे पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पटना जा रही एक यात्री बस से अचानक धुआं निकलने लगा। बस में आग लगने की आशंका के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। अपनी जान बचाने के लिए यात्रियों ने बस से कूदकर बाहर निकलना शुरू कर दिया। 




गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि रामाशीष चौक ओवरब्रिज पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब हाजीपुर से पटना जा रही यात्री बस से अचानक धुआं निकलने लगा। बस में धुआं उठता देख यात्रियों के बीच चीख-पुकार और हड़कंप की स्थिति बन गई। 




जान बचाने के लिए यात्री आनन-फानन में बस से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। 




राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, चलती यात्री बस से अचानक धुआं निकलने की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, बस से धुआं निकलने की वास्तविक वजह क्या थी और आग कैसे लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता