ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार : ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, शराब पीकर पटरी पर टहल रहे थे दोनों

GAYA : ट्रेन से कटकर बिहार के दो लोगों की मौत हो गई है. प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना इलाके में यह घटना हुई है. दोनों युवक शराब पीकर ट्रेन की पटरी पर टहल रहे थे तभी यह हादसा हु

बिहार : ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, शराब पीकर पटरी पर टहल रहे थे दोनों
First Bihar
2 मिनट

GAYA : ट्रेन से कटकर बिहार के दो लोगों की मौत हो गई है. प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना इलाके में यह घटना हुई है. दोनों युवक शराब पीकर ट्रेन की पटरी पर टहल रहे थे तभी यह हादसा हुआ और दोनों की मौत हो गई. दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के रहने वाले मुक्खी मांझी के बेटे गौरा मांझी (28) और उसके पड़ोसी धर्मेंद्र मांझी (26) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि रेलवे का कुछ काम हो रहा था. इसके लिए इन दोनों को ठेकेदार ने मजदूरी के लिए बुलाया था. कुछ दिन बाद काम बंद हो गया था, लेकिन ये दोनों वापस गया स्थित अपने घर नहीं आये और वहीं पर रहने लगे.


गौरा मांझी और धर्मेंद्र मांझी खाना खाने के बाद शराब का सेवन किये थे. भोजन के बाद दोनों टहलने के लिए रेलवे ट्रैक पर निकल गए. इस दौरान दोनों किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई. कुछ देर बाद जब दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें