ब्रेकिंग
ईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपईशान किशन-वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए नहीं जाना होगा दूसरे राज्य, बिहार में ही दिखेगा दोनों का जलवा, जानिए कब होगा पहला मैचमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाBCD में कितने धनकुबेर अधीक्षण अभियंता ? एक पर छापा तो दूसरे S.E. की भी खुली कुंडली, पत्नी के नाम पर एक ही दिन करोड़ों की जमीन खरीदी, और सरकार से छुपाकर कर बैठे हैं...झारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीप

BIHAR NEWS : ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान

BAGHA : बिहार के बगहा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बगहा और वाल्मीकिनगर के बीच एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद किया ग

BIHAR NEWS : ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGHA : बिहार के बगहा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बगहा और वाल्मीकिनगर के बीच एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद किया गया है। जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब जांच पूरी होने के बाद भी कुछ कहा जा सकता है। 


जानकारी के मुताबिक, बगहा और वाल्मीकिनगर के बीच एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद किया गया है। जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला स्थित इंदरसर थाना के कुंडेसर गांव निवासी 55 वर्षीय दल चंद गुप्ता के रूप में की गई है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे मृत व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पठखौली थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पटखौली पुलिस और GRP ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। पठखौली थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसी आशंका है कि ट्रेन से गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। ट्रेन बगहा और वाल्मीकिनगर के बीच से गुजर रही थी. उसी दौरान यह हादसा हुआ. पटखौली पुलिस ने व्यक्ति की पहचान आधार कार्ड से की है.


उधर, जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह दुर्घटना कैसे हुई और मृतक ट्रेन से कैसे गिरा. हालांकि मृत व्यक्ति किस काम से बिहार आया था इसका भी पता नहीं है।