ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

एक बार फिर केंद्र और बिहार सरकार की खुली पोल, केरल से दानापुर पहुंचे मजदूर बोले..लिया गया 910 रुपए किराया

PATNA: एक बार फिर केंद्र और बिहार सरकार की मजदूरों ने पोल खोल दी. एर्णाकुलम से दानापुर पहुंचे कई मजदूरों ने कहा कि आने के लिए उनके 910 रुपए किराया वसूला गया. बकायदा मजदूरों ने 910

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एक बार फिर केंद्र और बिहार सरकार की मजदूरों ने पोल खोल दी. एर्णाकुलम से दानापुर पहुंचे कई मजदूरों ने कहा कि आने के लिए उनके 910 रुपए किराया वसूला गया. बकायदा मजदूरों ने 910 रुपए का टिकट भी दिखाया. मजदूरों ने कहा कि यह टिकट उनलोगों को स्टेशन पर दिया गया. सभी मजदूर लॉकडाउन के कारण केरल में फंसे हुए थे. आज इन मजदूरों को लेकर श्रमिक स्टेशल ट्रेन दानापुर पहुंची. 

रेलवे ने भी किराया लेने से किया इंकार

रेल मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया है कि इन पूरी यात्राओं के लिए सिर्फ राज्य सरकारों से 15 फीसदी पैसा वसूला जा रहा है, ऐसे में कोई भी टिकट नहीं बेचा जा रहा है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर किसने मजदूरों से 910 रुपए लिया और टिकट दिया. 


सीएम नीतीश बोले- मजदूरों और छात्रों से नहीं लिया जा रहा पैसा

सीएम नीतीश कुमार ने आज कहा कि बिहारियों को लाने के लिए राज्य सरकार रेलवे को पैसा दे रही है. बिहार आने पर मजदूरों को कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है.  कोटा से जो छात्र आ रहे हैं. उनसे भी पैसा नहीं लिया जा रहा है. जिस स्टेशन पर उनकी ट्रेन आएगी तो पूरी जांच करने के बाद उनके प्रखंड तक भेजा जाएगा. वहां पर 21 दिन का क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. सीएम नीतीश ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रहने के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गई है. क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने के बाद जितना भी आने में उनको खर्च हुआ उसके अलावे 500 रुपए अलग से सरकार देगी और कम से कम 1000 हजार रुपए उनको दिया जाएगा.

टैग्स