ब्रेकिंग
सिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरार

TRAIN NEWS : आज पटना और दानापुर से रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानें रूट और टाइमिंग से जुड़ी बातें

TRAIN NEWS: होली के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर आज से शुरुआत होने जा रही है।।

Train news
Special train
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

TRAIN NEWS : होली के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन पटना से बुधवार को गोंदिया के लिए रवाना की जाएगी।


जानकारी के मुताबिक, पटना से 12 मार्च को 12.30 बजे पटना से रवाना होगी, जो अगले दिन 14.30 बजे गोंदिया पहुंचेगी। यह ट्रेन इसी समय पर 13 मार्च को भी पटना से गोंदिया के लिए रवाना की जाएगी।


इसके अलावा रेलवे की ओर से पटना से 13 मार्च को उदयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी। यह ट्रेन 20 एवं 27 मार्च को भी पटना से उदयपुर के लिए रवाना होगी।


पटना से उदयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन 06.00 बजे खुलेगी एवं अगले दिन 12.20 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। पटना के अलावा दानापुर से भी 12 मार्च को पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना की जाएगी।


दानापुर से यह ट्रेन 06.45 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 एवं 19 मार्च को भी दानापुर से पुणे के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, मैहर, इटारसी एवं भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी।


दानापुर से यह ट्रेन 06.45 बजे खुलेगी और तीसरे दिन 17.35 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 एवं 19 मार्च को भी दानापुर से पुणे के लिए रवाना की जाएगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, मैहर, इटारसी एवं भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी।


इधर, भारतीय रेलवे ने मालदा से पुणे के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल गाड़ी को पटना के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन भागलपुर, किउल, मोकामा, पटना, डीडीयू, प्रयागराज, इटारसी एवं भुसावल के रास्ते चलाई जाएगी।