ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

ट्रेन की बोगी से 3 क्विंटल कछुआ बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार, यूपी से ले जाया जा रहा था बंगाल

KHAGARIA: बिहार के बरौनी कटिहार रेलखंड के खगड़िया जंक्शन पर इस बार रेल पुलिस ने ट्रेन से 298 किलो कछुआ बरामद किया है।पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर जुट के

ट्रेन की बोगी से 3 क्विंटल कछुआ बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार, यूपी से ले जाया जा रहा था बंगाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार के बरौनी कटिहार रेलखंड के खगड़िया जंक्शन पर इस बार रेल पुलिस ने ट्रेन से 298 किलो कछुआ बरामद किया है।पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर जुट के बोरे और बैग में कछुवा भरकर यूपी से पश्चिम बंगाल जा रहे थे।


लेकिन तभी खगड़िया आरपीएफ ने जब तलाशी ली तब भारी संख्या में कछुआ बोरे और बैग से बरामद किया गया। फिर तीनों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 19305 डाउन ट्रेन के S -4 कोच में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं। इसी सूचना के बाद खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद कोच की तलाशी की गयी। 


जहां पुलिस को जुट के 9 बोर और 7 बैग मिले। सभी की तलाशी ली गई तो 298  किलो कछुआ मिले। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। जो उत्तर प्रदेश के सुल्तानगंज का रहने वाला है। सुल्तानगंज से ही कछुआ का खेप लेकर पश्चिम बंगाल के रायगंज तस्करी के लिए जा रहा था। गिरफ्तार होने वालों में सोनू कुमार, साहिल कुमार और शिवा कुमार शामिल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  ट्रेन की बोगी से 3 क्विंटल कछुआ बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार, यूपी से ले जाया जा रहा था बंगाल

ट्रेन की बोगी से 3 क्विंटल कछुआ बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार, यूपी से ले जाया जा रहा था बंगाल