ब्रेकिंग
बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦बिहार को 34 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, 230 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास; नीतीश सेतु बनेगा विकास का नया रास्ता✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, घटना के बाद ड्राइवर हुआ फरार

PATNA CITY: खबर पटना सिटी से आ रही है जहां एक ट्रैक्टर ने महिला को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरीदास की मंडी के पास हुई। घटना स

ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, घटना के बाद ड्राइवर हुआ फरार
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA CITY: खबर पटना सिटी से आ रही है जहां एक ट्रैक्टर ने महिला को रौंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरीदास की मंडी के पास हुई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भाग रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा जबकि ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना से लोगों में आक्रोश देखा गया। 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, घटना के बाद ड्राइवर हुआ फरार


पटना में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के गौरीदास की मंडी के पास एक ट्रैक्टर ने 35 वर्षीय महिला को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।  घटना का अंजाम देकर भाग रहे बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा जबकि दुर्घटना के बाद टैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना में हुई मौत से लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है पुलिस के लापरवाही के कारण नो एंट्री में भी बालू और ईट लदी टैक्टर का परिचालन जारी है। बेलगाम ट्रैक्टर द्वारा अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। जिससे सड़क पर चलने वाले लोग तेज रफ्तार के इस वाहन की चपेट में आने से असमय काल के गाल में समा जाते हैं।फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कांलेज भेजा गया है। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, घटना के बाद ड्राइवर हुआ फरार

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता