ब्रेकिंग
50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल

बिहार के बेटे ने टोक्यो पैरालंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड

DESK : टोक्यो पैरालंपिक में बिहार के बेटे प्रमोद भगत ने इतिहास रच दिया है. बैडमिंटन में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने बिहार के साथ-साथ देश का मान बढ़ाया है. पदक जीतने के

बिहार के बेटे ने टोक्यो पैरालंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड
First Bihar
3 मिनट

DESK : टोक्यो पैरालंपिक में बिहार के बेटे प्रमोद भगत ने इतिहास रच दिया है. बैडमिंटन में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने बिहार के साथ-साथ देश का मान बढ़ाया है. पदक जीतने के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है. 


बिहार के बेटे ने टोक्यो पैरालंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड प्रमोद भगत 


प्रमोद भगत बिहार के हाजीपुर के रहने वाले हैं, लेकिन 5 साल की उम्र में पैर में पोलियो के कारण उनकी बहन बेहतर इलाज के लिए ओडिशा लेकर चली गई थीं. जहां उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और बैडमिंटन खेलना शुरू किया. प्रमोद के पिता गांव में रहकर खेती करते हैं. 


बिहार के बेटे ने टोक्यो पैरालंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड प्रमोद भगत 


प्रमोद भगत ने बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल 3 फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के वर्ल्ड नंबर-2 डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हराया. इसके साथ ही 33 साल के प्रमोद भगत पैरालंपिक के बैडमिंटन इवेंट में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बन गए हैं. 


बिहार के बेटे ने टोक्यो पैरालंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड प्रमोद भगत 


एसएल 3 वर्ग में ही मनोज सरकार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता. उत्तराखंड के रहने वाले मनोज ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जापान के डाइसुके फुजिहारा को 46 मिनट में 22-20, 21-13 से शिकस्त दी. गौरतलब है कि मनोज सरकार को सेमीफाइनल में डेनियल बेथेल ने हरा दिया था. 


बिहार के बेटे ने टोक्यो पैरालंपिक में रचा इतिहास, बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड मनोज सरकार 


इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 17 हो गई. वर्ल्ड नंबर-1 प्रमोद ने यह खिताबी मुकाबला 45 मिनट में अपने नाम किया. सेमीफाइनल में उन्होंने जापान के डाइसुके फुजिहारा को 21-11, 21-16 से हराया था.


बता दें कि आज का दिन अबतक काफी शानदार रहा है. एक ही दिन में भारत ने दो-दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. पहले शूटिंग में मनीष नरवाल ने देश को गोल्ड जीताया और अब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. मौजूदा पैरालंपिक की बात करें तो भारत ने अब तक 17 पदक जीते हैं. भारत के खाते में अब 4 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक हैं. 

टैग्स