ब्रेकिंग
50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल✦50 मिनट में पटना से बनारस, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का पटना और सिलीगुड़ी तक विस्तार की चर्चा, बिहार के इन शहरों में बन सकते हैं स्टेशन✦धर्म बदला तो आरक्षण का क्या होगा? हिंदू से मुस्लिम बने लोगों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला✦अपनी ही सरकार पर बरसे JDU नेता: राघोपुर नाव हादसे पर पूछा- आदेश के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? तेजस्वी और चिराग को भी घेरा✦Bihar News : ‘पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है…’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले विजय सिन्हा- जनता मालिक है उनको ही करना सब तय ....✦सरकारी अस्पताल में मरने के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर शव बांधकर ले गए परिजन; VIDEO वायरल

शराब माफिया को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी कर तस्कर को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

Bihar Police Attack: बिहार के बगहा में शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी और हाथापाई की इस घटना में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। आखिर गांव में क्या हुआ और पुलिस अब क्या कार्रवाई कर रही है?

शराब माफिया को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, पत्थरबाजी कर तस्कर को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police Attack: बिहार के बगहा में शराब तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. नौरंगिया थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसके परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर उसे छुड़ा लिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और रोड़ेबाजी भी की गई.


घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव की है. पुलिस टीम थाना कांड संख्या 89/26 में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने पहुंची थी. थानाध्यक्ष राज रौशन के नेतृत्व में पुलिसकर्मी भूलन बीन और नागेंद्र बीन की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंचे थे.


पुलिस ने नागेंद्र बीन को मौके से पकड़ लिया. इसके बाद उसके स्वजन अशोक बीन समेत करीब 15 लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया. आरोप है कि ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से नागेंद्र बीन को जबरन छुड़ा लिया.


पुलिस टीम के साथ हाथापाई और रोड़ेबाजी

आरोपी को छुड़ाने के दौरान ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई. इसी दौरान पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी भी की गई. हमले में नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज हरनाटांड़ पीएचसी में कराया गया.


26 लीटर शराब बरामद होने के बाद दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर की रात एक आरोपी उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहा था. इसी दौरान नौरंगिया पुलिस की जांच टीम को देखकर आरोपी शराब फेंककर मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने मौके से करीब 26 लीटर शराब बरामद की थी. इस मामले में नौरंगिया गांव निवासी भूलन बीन और नागेंद्र बीन को नामजद आरोपी बनाया गया था.


घटना की जानकारी मिलने के बाद बगहा एसडीपीओ निहार भूषण के निर्देश पर कई थानों की पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी नागेंद्र बीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


बगहा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और पुलिस अभिरक्षा से आरोपी को छुड़ाने के मामले में कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.