ब्रेकिंग
पप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदमपप्पू यादव को सता रहा डर: दिल्ली हाईकोर्ट में सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर की याचिका, कहा- चंदा चोरी के नाटक के बाद जान पर है खतराबॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में होगी फिल्म की शूटिंगलल्लू मुखिया को पटना हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने 74 पन्नों के फैसले में याचिका खारिज कीबड़ा हादसा: तेज बहाव में बह गई यात्रियों से भरी ईको कार, 9 लोगों की मौत; दो सुरक्षित बचाए गएखेत जाने के दौरान कोबरा पर पैर पड़ा, शख्स ने अपने दांतों से गर्दन चबाकर मार डाला, तांत्रिक के चक्कर में उठा लिया खतरनाक कदम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री संतोष कुमार सुमन, बोले..तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि तिरंगा भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।

बिहार न्यूज
देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।


मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। तिरंगे के साथ सड़क पर निकलना हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।


डॉ. सुमन ने कहा कि तिरंगा हमें जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर एक भारत के रूप में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आज की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ शामिल होकर उन्हें विशेष गौरव की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता हमेशा राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति सजग रही है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक बिहार ने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी बिहार के लोग राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्राएं नई पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराने का सशक्त माध्यम हैं। हर घर तिरंगा अभियान को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी के जनअभियान के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए। डॉ. सुमन ने बिहारवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता तथा विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

टैग्स