ब्रेकिंग
UCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंग

Road Accident in bihar : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बीच सड़क 3 छात्रों को मारी टक्कर; मौके पर हुई मौत

Road Accident in bihar : किशनगंज बस स्टैंड के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी दालकोला की ओर से आ रही एक ट्रक से टकरा गई।

Road Accident in bihar :
Road Accident in bihar :
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला किशनगंज से निकलकर सामने आ रहा है। जहां हादसे में तीन बच्चे की जान चली गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल,घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, किशनगंज में बड़ा हादसा हो गया है। जहां किशनगंज शहर के बस स्टैंड के पास एनएच 27 पर ट्रक की ठोकर से बाइक सवार तीन छात्रों की मौत घटनास्थल पर हो गई। यह घटना बुधवार अहले सुबह की बताई जाती है। मृतक तीनों शहर के एक विद्यालय में 9वीं व 12वीं के छात्र थे। मृतकों की उम्र 17 से 19 के बीच की है। मृतक छात्रों में बिट्टू बोशाक 18 वर्ष बायसी पूर्णिया,अदित नारायण 17 वर्ष कटिहार जिले के बलरामपुर व सुजल बोसाक,18 वर्ष कटिहार जिले के तेलता का रहने वाला था।


वहीं, घटना की सुचना पर  किशनगंज सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है की तीनों छात्र सिलीगुड़ी की ओर से आ रहे थे। बाइक सवार जैसे ही किशनगंज बस स्टैंड के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तभी दालकोला की ओर से आ रही एक ट्रक से टकरा गई। ठोकर इतना जबरदस्त था की तीनों बाइक सवार 20 से 25 मीटर की दूरी पर जा गिरे।


इधर, घटना के बाद सड़क के पास स्थित चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदारों की नजर घटना स्थल पर पड़ी। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना के बाद छात्रों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक छात्रों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल पहुंचते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। तीनों शहर में एक लॉज में रहकर परीक्षा की तैयारी करते थे।