ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Patna News: पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत; दो शव बरामद

Patna News: पटना में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में गंगा नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से तीन युवक डूब गए, जबकि दो को स्थानीय लोगों ने बचा लिया.

Patna News
तीन दोस्तों की गई जान
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां गंगा में नहाने के दौरान डूबने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। पांच लड़के रविवार की सुबह गंगा में स्नान करने के लिए गए थे, जिसमें से तीन की डूबने से जान चली गई। गोताखोरों ने तीन में से दो लड़कों का शव गंगा से बरामद कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही दियारा की है।


बताया जा रहा है कि सभी युवक होमगार्ड की तैयारी कर रहे थे और सुबह की एक्सरसाइज के बाद एकसाथ गंगा किनारे दियारा में नहाने पहुंचे थे। दौड़ और व्यायाम के बाद जब सभी गंगा में उतरे, तो तेज धार में बहने लगे। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मौजूद एक शख्स ने युवकों को डूबता देखा और गंगा में छलांग लगाकर दो युवकों को बचा लिया हालांकि, तीन युवक डूब गए।


मृतकों की पहचान 22 वर्षीय निरंजन कुमार, 24 वर्षीय धीरज कुमार और 25 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है जबकि नवीन कुमार और जितेन्द्र कुमार को लोगों ने बचा लिया। सभी युवक बाढ़ थाना क्षेत्र के शाह सलेमपुर गांव के रहने वाले थे। 


स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक युवक सोनू की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता