ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

4 महीने पहले ही किसानों को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य हुआ पूरा, विद्युत वितरण कंपनियों की बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना फेज-2 के तहत मार्च 2024 से मार्च 2025 तक डेढ़ लाख किसानों को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य था जिसे विद्युत वितरण कंपनियों ने 4 महीने पहले ही पूरा कर लिया। 31 दिसंबर तक 1 लाख 55 हजार कनेक्शन किसानों को दिया गया।

kisano tak pahuchi bijli
किसानों तक पहुंची बिजली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के डेढ़ लाख किसानों को 2025 मार्च तक बिजली पहुंचाने की लक्ष्य रखी गयी थी। विद्युत वितरण कंपनियों ने उस लक्ष्य को चार महीने पहले दिसंबर में ही पूरा कर दिया। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना फेज-2 के तहत कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 2024-25 के लिए निर्धारित 1,50,000 कृषि विद्युत कनेक्शनों का लक्ष्य दिसंबर माह में ही पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही, निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए अब तक कुल 1.55 लाख कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।


मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के फेज-2 का लक्ष्य 4.80 लाख कनेक्शन प्रदान करना है, जिसे सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। यह योजना किसानों को सशक्त बनाने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से लागू की गई है। वितरण कंपनियों ने यह सुनिश्चित किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो। किसानों को आवेदन की सुविधा मोबाइल ऐप और स्थानीय सहायता केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। व्यापक प्रचार-प्रसार से इस योजना के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई गई है।


ऊर्जा सचिव एवं बीएसपीएचसीएल के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने बताया कि योजना के तहत समय पर आवेदन करने वाले किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही, लंबित कनेक्शनों को भी तय समय-सीमा में पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ऊर्जा सचिव ने कहा, “यह हमारी साझा प्रतिबद्धता का परिणाम है कि 2024-25 के लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले प्राप्त कर लिया गया। यह उपलब्धि किसानों की सुविधा और राज्य के कृषि विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे संकल्प को दर्शाती है। आने वाले समय में भी यह गति बनाए रखी जाएगी।” पंकज कुमार पाल ने कहा कि सभी इच्छुक किसानों को समय पर कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, योजना के तहत लक्षित कनेक्शनों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।


टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता