ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नये साल की खुशियां मातम में तब्दिल, मंदिर में पूजा कर घर लौटने के दौरान JCB से टकराई बाइक, मौके पर एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

नये साल पर दो दोस्त बाइक से मंदिर प्रसाद चढ़ाने गये हुए थे। घर लौटने के दौरान एक रिक्शे को ओवरटेक करने के चक्कर में JCB से भीषण टक्कर में एक की जान चली गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। गुस्साएं लोगों ने जेसीबी के ड्राइवर की पिटाई कर दी।

road accident in muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में नए साल के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की जान चली गई। 18 वर्षीय रणवीर कुमार अपने दोस्त निखिल कुमार के साथ बुधवार की सुबह मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रहा था, तभी सिकंदरपुर स्टेशन रोड के पास एक जेसीबी से उनकी टक्कर हो गई। इस घटना में एक दोस्त की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 


जानकारी के अनुसार, रणवीर और निखिल एक रिक्शे को ओवरटेक कर रहे थे कि तभी उनकी बाइक जेसीबी से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। दुर्भाग्यवश, इसी दौरान जेसीबी का पिछला पहिया रणवीर के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रणवीर का हेलमेट खून से सना हुआ घटनास्थल पर पड़ा मिला। हादसे में निखिल भी घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मृतक रणवीर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाऊदपुर कोठी का रहने वाला था, जबकि घायल निखिल उसका पड़ोसी है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जेसीबी में जमकर तोड़फोड़ की और ड्राइवर के साथ मारपीट की, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।


डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि दोनों छात्र बाबा गरीब नाथ मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जेसीबी ड्राइवर की पिटाई कर दी, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद रणवीर का सिर जेसीबी से टकरा गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों लड़कों के हाथों में फूल और प्रसाद थे, जो वे मंदिर में चढ़ाने गए थे। घटनास्थल पर रणवीर का कुचला हुआ हेलमेट इस दर्दनाक हादसे की गवाही दे रहा था।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें