ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

ठनका गिरने से बिहार में 16 लोगों की हुई मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का CM नीतीश ने दिया निर्देश

PATNA: बिहार में वज्रपात का कहर जारी है। अब तक 16 लोगों की मौत ठनका गिरने से हो गयी है। बिहार के सात जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना

ठनका गिरने से बिहार में 16 लोगों की हुई मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का CM नीतीश ने दिया निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में वज्रपात का कहर जारी है। अब तक 16 लोगों की मौत ठनका गिरने से हो गयी है। बिहार के सात जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। सीएम नीतीश ने मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। 


बता दें कि बिहार के कई इलाकों में तेज आंधी बारिश हो रही है। इस दौरान सात जिलों में ठनका भी गिरा है। जिसके संपर्क में आने से अब तक बिहार में कुल 16 लोगों की मौत हो गयी है। मुजफ्फरपुर, बांका और अररिया में 1-1 लोगों की मौत हुई है जबकि भोजपुर में 3, पश्चिम चंपारण में 2, पूर्वी चंपारण में 4 , सारण में 4 लोगों की मौतें वज्रपात से हुई है। 


इस घटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये की मदद देने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया।


 उन्होंने लोगों से खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की अपील की। यह भी कहा कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। यदि मौसम खराब हो तो घरों में ही रहें और सुरक्षित रहें। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें