ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

थाने में पूरे रीति-रिवाज से हुई प्रेमी युगल की शादी, पुलिसवाले बने बाराती

KAIMUR : कैमूर के भभुआ थाना इलाके में पुलिसवालों ने प्रेमी युगल की शादी कराई. इस दौरान पंडित से लेकर बाराती और सराती तक की भूमिका पुलिसवालों ने ही निभाई और दूल्हा-दुल्हन

थाने में पूरे रीति-रिवाज से हुई प्रेमी युगल की शादी, पुलिसवाले बने बाराती
Anamika
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर के भभुआ थाना इलाके में  पुलिसवालों ने प्रेमी युगल की शादी कराई. इस दौरान पंडित से लेकर बाराती और सराती तक की भूमिका पुलिसवालों ने ही निभाई और दूल्हा-दुल्हन को आशिर्वाद दिया.  

बताया जा रहा है कि भभुआ थाना इलाके की रहने वाली एक लड़की और रोहतास के कहगर थाना के तेनुआ गांव का रहने वाला लड़का एक दूसरे से प्यार करते थे. शादी की बात करने पर लड़का मुकर गया और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगा. 

इसके बाद लड़की ने कैमूर एसपी के पास आवेदन देकर शादी कराने की गुहार लगाई. लड़की के आवेदन पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए महिला थाना को मामले पर कार्रवाई करने की बात कही. जिसके बाद महिला थाना स्थित कोटेश्वर मंदिर में धूमधाम से दोनों के परिजनों को बुलाकर शादी कर दी गई.ऐन वक्त पर वैवाहिक रस्म पूरा करने के लिए पंडित नहीं मिले तो पुलिसवालों  ने ही पंडित का रोल निभाया और पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी.  थाना से ही लड़की की विदाई भी कराई गई. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan

FirstBihar संवाददाता