ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

थाने से 500 मीटर की दूरी पर युवक की गोली मारकर हत्या, BA की परीक्षा देने गुड़गाव से आया था घर

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। आलम यह है कि अपराधी थाने से महज कुछ ही दूरी पर घटना को अंजाम दे जात

थाने से 500 मीटर की दूरी पर युवक की गोली मारकर हत्या, BA की परीक्षा देने गुड़गाव से आया था घर
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। आलम यह है कि अपराधी थाने से महज कुछ ही दूरी पर घटना को अंजाम दे जाते हैं और पुलिस हाथ मलते रह जाती है। ऐसे में इस बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सवाल कर रही है तो सत्ता पक्ष में भी शामिल लोग सवाल में सहयोग दे रहे हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आया है। जहां थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर सदर थाना से महज 500 मीटर दूर दिघी कला पूर्वी गांव में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया। गोली युवक के कलेजें और बाएं हाथ में लगी है। मृतक गुड़गांव में रहकर किसी निजी बैंक में काम करता था और डेढ़ महीने पहले बीए की परीक्षा में देने के लिए अपने घर हाजीपुर आया था। मौत के बाद उसकेपरिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 


वहीं, गोली लगने के बाद युवक किसी तरह अपने घर में घुस गया और गोली लगने की बात अपने बड़ी मां को बताया और उसकी मौत हो गई। गांव में दहशत फैलाने के लिए बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भागने में कामयाब हो गया। हालांकि, परिजन सदर अस्पताल ले पहुंचें जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर नगर थाने और सदर थाने की पुलिस के अलावा सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश मौके से सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। 


मृतक सदर थाना क्षेत्र के युगल किशोर राय छोटे बेटे शिवानंद कुमार उम्र 20 हैं। और बीए लास्ट ईयर का एग्जाम देने के लिए गुड़गांव से घर आया था। इसी बीच रविवार की देर रात करीब 01:30AM में बिजली कट गई थी और युवक पेशाब करने के लिए घर बाहर निकाला तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दी जिसमे शिवानंद कुमार को दो गोली लगी है। 


इस संबंध में मृतक के पिता युगल किशोर राय ने बताया कि बिजली कट गया और मेरा बेटा घर में था पेशाब करने के लिए घर से जैसे ही बाहर निकाला था तभी एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दिया है। वह दिल्ली में रहकर निजी बैंक में काम कर रहा था। उधर इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के डिघि कल पूर्वी वार्ड संख्या 26 में 20 साल के लड़का को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दी गई है और जो भी आवश्यक कार्रवाई है वह किया जा रहा है।