ब्रेकिंग
छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल

तेलंगाना CM से तेजस्वी की मुलाकात पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए मार रहे हैं हाथ पैर, UP चुनाव पर कहा..जल्द बनेगी बात

PATNA: हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री से तेजस्वी की मुलाकात पर जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा देश की राजनीति में तेजस्वी यादव की कोई भूमिका नही

तेलंगाना CM से तेजस्वी की मुलाकात पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए मार रहे हैं हाथ पैर, UP चुनाव पर कहा..जल्द बनेगी बात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री से तेजस्वी की मुलाकात पर जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा देश की राजनीति में तेजस्वी यादव की कोई भूमिका नहीं हो सकती। क्योंकि देश को लोगों को मालूम है कि किस तरह आरजेडी ने बिहार में राजनीति की है। यह अलग बात है कि इस बार हुए बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी सीटें कुछ अधिक आई थी।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए वे हाथ पैर मार रहे हैं लेकिन इससे पहले अपने घर में भूमिका सुनिश्चित करें बाहर इनका कुछ भी नहीं होने वाला है। 


वही यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर केसी त्यागी के आए बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केसी त्यागी यूपी में पार्टी की ओर से संगठन का काम देखने के लिए प्रभारी के रुप में हैं। वही यूपी चुनाव को लेकर बातचीत करने के लिए आरसीपी सिंह अधिकृत हैं। आरसीपी सिंह बात कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल कर आया है। जबकि अब तो चुनाव की भी घोषणा हो चुकी है।


 कुशवाहा ने कहा कि केसी त्यागी संगठन से संबंधित काम देख रहे है तो स्वाभाविक रुप से उनके मन में यह बात उठना लाजिमी है कि सीटों को लेकर बातचीत आखिर कब तय होगी। उस दृष्टि से प्रदेश की इकाई से बातचीत कर फैसला लिया जाएगा। अभी इंतजार कर रहे है। उन्हें उम्मीद है कि  बीजेपी साकारात्म रुख लेगी जिसके बाद निश्चित तौर पर बात बन जाएगी।  

टैग्स